- Hindi News
- National
- Ranchi News Dr Srivastava Became Vc After 2 Years Of Establishment Of Rkdf University
आरकेडीएफ विवि की स्थापना के 2 वर्ष बाद डॉ. श्रीवास्तव बने वीसी
रांची | आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के पहले कुलपति डॉ. एके श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. साधना कपूर द्वारा नियुक्त के बाद नव नियुक्त वीसी ने योगदान दे दिया है। बताते चलें कि दो वर्ष पहले वर्ष 2018 में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी। डॉ. श्रीवास्तव बिरसा कृषि विवि में वरिष्ठ वैज्ञानिक और वेटनरी कॉलेज में छात्र कल्याण निदेशक रह चुके हैं। इससे पहले नव नियुक्त वीसी का रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार पांडेय समेत अन्य फैकल्टी ने स्वागत किया।