पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क पर महिला कोे बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर(जोधपुर) . सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह एक महिला के साथ मारपीट करने व बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। कुछ ही देर में इस वीडियो को लेकर सनसनी फैल गई और महिला के साथ तपती सड़क पर हो रही हैवानियत को देखकर हर कोई शॉक्ड था। कुछ जागरूक लोगों ने इस वीडियो को पुलिस तक पहुंचा दिया। शुरूआती तौर पर यह वीडियो जैसलमेर के किसी गांव का ही नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जिले के अलग अलग इलाकों से वीडियो को जोड़ा लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा था कि आखिर वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती कौन है।  

 

यह था मामला

 

इस मामले में युवक के नाबालिग होने के चलते तथा किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही महिला व उसके परिजनों को भी बुला लिया। 19 वर्षीय महिला ने पुलिस में लिखित में बयान दिया कि वह जीरे की कटाई से 2 हजार रुपए कमाकर लाई थी। अपनी सास को दे दिए और एक हजार रुपए अपने लिए मांगे। लेकिन उसे नहीं दिए गए। इस पर वह नाराज होकर पीहर जाने के लिए निकल गई। उसका पति उसके पीछे मोटरसाइकिल लेकर आया और उसे वापस ले गया। उसने लिखित में यह भी बयान दिया कि यह आपसी पति पत्नी का मामला है और उसे किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करवानी है।   

 

वीडियो बनाने वाले की परछाई भी नजर आ रही थी  

 

 

इस वीडियो में एक युवक महिला के साथ दरिंदगी कर रहा था, उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने के लिए उसके बाल पकड़कर घसीट रहा था, इस दौरान उसने दो तीन बार महिला को लातें भी मारी। महिला जोर जोर से चीख रही थी। इस वीडियो को बनाने वाले की परछाई भी सड़क पर नजर आ रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जब सड़क पर पति अपने पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था तो वहां से ट्रैक्टर लेकर जा रहे एक युवक ने उनका वीडियो बना लिया। यह घटना 3-4 दिन पहले की है। बुधवार को यह वीडियो वायरल हो गया।  

 

पति नाबालिग व पत्नी बालिग 
 

पुलिस ने जब वीडियो में नजर आ रहे युवक को दस्तयाब किया। उसके साथ जो महिला नजर आ रही है उसके बारे में उसने कहा कि यह मेरी पत्नी है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी नाराज होकर पीहर जा रही थी जिसे वह वापस लाने के लिए उसके पीछे गया था। इस मामले में महिला तो बालिग है और उसका पति नाबालिग है। ऐसे में सदर पुलिस ने नाबालिग पति को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया।  

 

पुलिस ने दिखाई तत्परता, मामले का खुलासा किया

 

पुलिस के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो एसपी गौरव यादव ने सदर थाने सहित अन्य थानाधिकारियों को वीडियो के बारे में पता लगाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वाले स्थान को लेकर कुछ लोगों ने भू गांव का इलाका होना बताया। इस पर सदर थाने के एएसआई केवलदास ने जांच शुरू की और पता लगा कि वीडियो में नजर आ रही सड़क म्याजलार रोड है, जहां इन दिनों पटरी बनने का काम चल रहा है। इस पर सदर थाने की टीम इस रोड पर पहुंची और पास ही भू गांव में वीडियो दिखाकर लोगों से उसमें नजर आ रहे युवक के बारे में पूछा तो पता चल गया कि यह युवक भू गांव का ही रहने वाला है।