पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pinjore News Drains Are Blocked Rain Water Gets Accumulated In Front Of Homes And Shops

नालियां हुईं ब्लॉक, बारिश का पानी घरों व दुकानों के आगे हो रहा जमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम की ओर से हर महीने शहर की सफाई व्यवस्था दरूस्त करने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को चरमराई सफाई व्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। वीरवार रात हुई बारिश ने शहर में ज्यादातर जगह पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नालों की गंदगी सारी रास्तों पर आ गई। कुछ ऐसा नजारा रात को हुई बारिश से शहर की पोश काॅलोनी मानी जाने वाली आॅफिसर काॅलोनी में था।

बिटना मेन रोड के किनारे एक नाला है जिसमें घरों, सीवरेज का गंदा पानी व बरसाती पानी की निकासी होती है, यह नाला ब्लाॅक होने से सारा गंदा पानी सड़क व लोगों के घरों और दुकानों के आगे इकट्ठा हो गया। जिसमें से गंदी बदबू उठने से लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया। उधर आसपास के लोग भी घरों में ही कैद होकर रह गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी नहीं खोली। आसपास घरों के लोग व दुकानदारों ने इसके लिए नगर निगम को जिम्मेवार ठहराते हुए निगम के प्रति रोष प्रकट किया। विशाल गौत्तम, तजिन्द्र कुमार, तरूण सिंगला, नानकचंद, मनीष गर्ग और विनय गुप्ता आदि ने रोष जताते हुए कहा कि इस समस्या से आसपास के करीब 100 घर प्रभावित हो रहे हैं। बिटना मेन रोड के इस नाले की कभी भी ढ़ंग से सफाई नहीं की जाती। जिस कारण थोड़ी सी बारिश होते ही इसमें जमा गंदगी आगे जाकर ब्लाॅक हो जाती है। जिससे सारा गंदा पानी गलियों व दुकानों के आगे इकट्ठा हो जाता है। गलियों में पानी इतना ज्यादा होता है कि लोगों का पैदल तक निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने कहा कि इसके अलावा पिंजौर-कालका मेन रोड किनारे नाले को भी बिटना रोड की ओर ही मोड़ दिया गया है, जबकि उस पानी का फ्लो नीचे जाना चाहिए। उसे निगम ने बिटना मेन रोड के नीचे से नाला बनाने की जगह इधर ही मोड़ दिया। लोगों ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में कई बार नगर निगम को लिखकर भी दे दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वीरवार को समस्या हुई तो निगम के जेई को फोन करके मौके पर बुलवाया गया ताकि वो खुद
चेक कर ले, लेकिन जेई मौके
पर ही नहीं आया।

शुक्रवार सुबह समस्या से परेशान लोगों ने इकट्ठे होकर निगम के प्रति रोष जताया और समस्या को लेकर एसडीएम कालका के पास गए जहां पर एसडीएम तो नहींं मिले, लोगों ने समस्या का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय के अधिकारी को सौंपा। लोगों ने कहा कि अगर अभी भी समस्या का परमानेंट समाधान नहीं हुआ तो वो इसकी शिकायत सीएम विंडो में करेंगे। इस बारे में बात करने पर पिंजौर नगर निगम के जेई जतिन भारद्वाज ने कहा कि अगर यह वार्ड 3 के अंतर्गत पड़ता है तो यह एरिया कालका के जेई के अंतर्गत पड़ेगा। उधर कालका के जेई सुभाष से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वो आॅफिस के काम से बाहर गए हैं। जब आएंगे तो चेक करेंगे और जो भी समाधान होगा वो करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...