पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस आलीशान किले में रहने का मिल रहा मौका, बदले में मिलेंगे 26 लाख रु. तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. बचपन में हम सभी ने राजा-रानी के किस्से सुने होंगे और महलों में रहने के सपने देखे होंगे। अब इंग्लैंड का एक आइलैंड असल में किले में रहने का मौका दे रहा है। यहां आइलैंड पर मौजूद किले में रहने और यहां का कामकाज देखने का मौका दे रहा है। यहां रहने वाले को इसके बदले में मोटी तनख्वाह भी मिलेगी। यहां रहने वाले को सिर्फ ये देखना होगा कि यहां आने वाले विजिटर्स की देखरेख करनी होगी और किले की जिम्मेदारियां संभालनी होगी। 

 

- इसमें इंग्लैंड के कॉर्नवाल की सबसे खूबसूरत जगह पर रहने और जॉब करने का मौका मिल रहा है। ये जगह है सेंट माइकल माउंट का किला।
- सेंट माइकल माउंट की देखरेख करने वाली टीम ये हायरिंग कर रही है। जॉब करने वाले को यहां मौजूद किले में भी रहने का मौका मिलेगा। 
- फिलहाल, यहां पर एक फुलटाइम विजिटर सर्विसेज मैनेजर की वेकेंसी है। इस पोस्ट के लिए 22 लाख रु. से लेकर 26 लाख रुपए तक है। 
- मैनेजर को यहां आने वाले टूरिस्ट की देखरेख करनी होगा और उनके लिए सर्विस देनी होगी। ये उसी टीम का हिस्सा होंगे, जो वहां मैनेजमेंट का काम देखती है। 
- जॉब डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि मैनेजर पर यहां आने वाले विजिटर्स की कार पार्किंग से लेकर उससे जुड़ी हर चीज का ख्याल रखना है। 
- इतना ही नहीं, विजिटर्स की देखरेख में लगाए गए 30 सीजनल वर्कर्स के मैनेजमेंट का भी जिम्मा मैनेजर का ही होगा। 
- हालांकि, ये जॉब इतनी आसान तो नहीं क्योंकि यहां पिछले ही साल साढ़े तीन लाख विजिटर्स आए थे, इसलिए काम का प्रेशर भी होगा।
- हालांकि, इन सबके बाद भी इस खूबसूरत जगह पर रहने और काम करने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर देखने के लिए एक से बढ़कर एक चीजें है।
- इस जॉब से जुड़ी बाकी सभी जानकारी सेंट माइकल माउंट वेबसाइट पर मौजूद है। वहीं इस जॉब की एप्लिकेशन के लिए आखिरी तारीख 17 अप्रैल है।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें इस आइलैंड और यहां मौजूद कैसल की फोटोज...

खबरें और भी हैं...