पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. एक तो गर्मी, ऊपर से पानी की प्रॉब्लम। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में ऐसा ही हो रहा है। शुक्रवार को कुल 19 सेक्टरों में पानी लो प्रेशर से सप्लाई हुआ। सेक्टर-7, 8, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-27, 28, 29, 30, 32, 35, 38, 40, 41, 44 के लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ी। निगम के रिकाॅर्ड में शुक्रवार देर शाम तक 450 शिकायतें आईं, इनके लिए 98 वाॅटर टैंकर भेजे गए। इसके बाद भी 156 शिकायतें हल नहीं हो सकीं। इनके यहां पानी के टैंकर नहीं पहुंच पाए। ये लोग टैंकर के लिए बार-बार फोन करते रहे। परेशान होकर कई लोगों ने तो 500 रुपए खर्च कर प्राइवेट टैंकर मंगवाए।
निगम ऑफिसरों का दावा है कि रविवार तक पानी की सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी। सेक्टर-39 वाॅटर वर्क्स के बाहर बुधवार को सुबह 4 बजे फेज-4 की लाइन टूट गई थी। इस कारण लाइन में कजौली से रॉ वाटर की सप्लाई बंद करवाई गई। एमसी की ओर से बुधवार से ही रिपेयर करनी शुरू कर दी गई जो वीरवार शाम 3 बजे तक चली। निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बताया कि इस लाइन में रात 9 बजे कजौली वाॅटर वर्क्स हेड से पानी छोड़ा गया। पानी वाॅटर वर्क्स में 41 घंटे बाद पहुंचा तो यूजीआर में लेवल कम हो गया। इसलिए सप्लाई लो प्रेशर से हुई।
सेक्टर-20 में तीन दिन से 150 मकानों में ग्राउंड फ्लोर पर पानी नहीं आया
सेक्टर-20डी के 150 मकानों में तीन दिन से ग्राउंड फ्लोर पर भी पानी नहीं आ रहा है। सेक्टरवासी नगर निगम के सेक्टर-15 के कंट्रोल रूम के फोन नंबर, एसडीओ जगदीश सिंह और जेई विनोद कुमार के मोबाइल पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। गुस्साए लोग निगम कमिश्नर से मिलने एमसी ऑफिस पहुंचे। यहां वे एक्सईएन से मिले।
अफसरों ने नहीं उठाया फोन... लोगों ने एक्सईएन के सामने तीन बार मोबाइल से कंट्रोल रूम, एसडीओ जगदीश सिंह और जेई विनोद कुमार को फोन किए, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। सेक्टर-20 के हाउस नंबर-3120 निवासी केएल सेठ ने बताया कि हाउस नंबर-3101 से 3250 तक पानी ग्राउंड फ्लोर तक भी नहीं पहुंच रहा। सुबह शिकायत लिखवाई, लेकिन दोपहर दो बजे तक टैंकर नहीं भेजे गए। कैसे अफसर हैं जो पब्लिक की समस्या सुनते ही नहीं। इस पर एक्सईएन विजय प्रेमी ने कहा कि टैंकर के लिए एक्सईएन हरीश सैनी को उन्हें फोन करें।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.