पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Drinking Water Supply Will Be Interrupted On 12 14 And 15 March

12, 14 और 15 मार्च को बाधित होगी पेयजल सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली | वाॅटर सप्लाई स्कीम फेज- 1 से 4 कजौली वाॅटर वर्कस में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड की ओर से ग्रिड की रिपेयर के लिए जल सप्लाई स्कीम में पावर कट 12, 14 और 15 मार्च को सुबह 9 से 5 बजे तक लिया गया है, जिसके चलते मोहाली शहर में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए वाटर एंड सेनिटेशन सप्लाई के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि 12 मार्च को शहर फेज-1 से 7, सेक्टर-70-71, गांव मटौर, शाही माजरा, फेज-9, 10, 11 तथा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 में सुबह पानी की सप्लाई उपलब्धता के अनुसार होगी। उन्होंने बताया कि इन सभी एरिया में 14 और 15 मार्च को दोपहर के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी जबकि शाम के समय भी अवेलेबिलिटी के अनुसार ही पानी आएगा।
खबरें और भी हैं...