पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम। रोड किनारे लगे बिजली खंभों के झूलते तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार सुबह कलालिया-रिंगनोद रोड पर खाली बारदात से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। शार्ट सर्किट हुआ और ट्रक में आग लग गई। सुनसान इलाके में मदद के लिए कोई नजर नहीं आया तो ट्रक चालक जलता हुआ ट्रक लेकर दो किलोमीटर दूर कलालिया पहुंच गया।
- ट्रक चालक रिंगनोद निवासी फारूख खान ने बताया मंगलवार को उज्जैन से बारदान के 70 बंडल ट्रक में भरे और इन्हें मंदसौर जिले के दलौदा व कचनारा सोसायटी में उतारना थे।
- ट्रक में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन उसमें भरे 70 में से 50 बंडल बारदान जलकर राख हो गए।
- उज्जैन से जावरा तक आने में रात हो गई तो मैं ट्रक घर रिंगनोद ले गया। वहां से सुबह 9 बजे वापस बारदान भरा ट्रक लेकर फोरलेन तरफ आ रहा था।
- कलालिया व रिंगनोद के बीच रोड पर नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन से ट्रक का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। शार्ट सर्किट हुआ और ट्रक में भरे बारदान ने आग पकड़ ली।
- आसपास कोई नजर नहीं आया और पानी नहीं दिखा तो मैं हिम्मत जुटाकर जलते ट्रक को दोे किमी दूर कलालिया के पास रोड किनारे स्थित हौज तक ले आया।
- यहां ट्रक रोककर ग्रामीणों से मदद मांगी तो उन्होंने ने तुरंत हौज से पानी लेकर आग बुझाने में मदद की।
- ट्यूबवेल चालू कर दी। इससे आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बीच जावरा से नपा की दमकल आई और फिर उससे बाकी आग बुझाई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.