- Hindi News
- National
- Hamirpur News Driving Speeding Vehicles Youths Are Also Tripping Riding Dc Took Strict Notice
तेज वाहनों को दौड़ाना, ट्रिप्पल राइडिंग भी कर रहे युवा, डीसी ने लिया कड़ा नोटिस
तेजी लाए गौसदन कार्य में डीसी ने जिले में बन रहे गौसदनों को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक ली। सुजानपुर क्षेत्र में निर्मित होने वाले गौसदन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में नगर परिषद से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने विकास खंड हमीरपुर में प्रस्तावित डंपिंग साइट के कार्य को तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी इस कार्य की मॉनिटरिंग भी समय-समय पर करें।
डीसी अधिकारियों को वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के निर्देश देते हुए।
हमीरपुर | मेन बाजार से लेकर जिले के दूसरे स्थानों पर भी कई युवा दोपहिया वाहनों को तेज गति से दौड़ा रहे हैं। ट्रिप्पल राइडिंग भी कर रहे हैं। इसको लेकर डीसी ने कड़ा नोटिस लिया है। मंडे बैठक में उन्होंने पुलिस विभाग से आग्रह किया कि तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखें।
डीसी ने कहा कि दोपहिया वाहनों में कई बार ट्रिप्पल राइडिंग भी युवा कर लेते हैं। सुजानपुर होली उत्सव के दौरान ऐसे तत्वों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देेते हुए कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा को लेकर कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें पुलिस व अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लोगों को यातायात नियमों की अनुपालना के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस नाकों के अतिरिक्त पेट्रोलिंग के माध्यम से भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। डीसी ने कहा कि सेंट्रर स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंटस के लिए परिवहन की ओर बेहत्तर व्यवस्था करने की जरुरत है, इसके लिए परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए गए।