ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की तिथियां तय
कुल्लू | क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने इस माह कुल्लू, मनाली और बंजार में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए तिथियां तय कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डा. अमित गुलेरिया ने बताया कि कुल्लू में वाहनों की पासिंग 17, 20, 23 और 28 मार्च को होगी। जबकि 18 और 26 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। इसी प्रकार मनाली में वाहनों की पासिंग 19 और 24 मार्च को और ड्राइविंग टेस्ट 25 मार्च को हांेगे। बंजार में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन यानि 21 मार्च को होंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों और ड्राइविंग टेस्ट के आवेदकों से उक्त तिथियों को निर्धारित स्थान पर उपस्थित होने की अपील की है।