- Hindi News
- National
- New Delhi News Du Administration To Give Online Study Material By March 31
डीयू प्रशासन 31 मार्च तक छुट्टी में ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल देगा
नई दिल्ली| दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोरोना(कोविड-19) के कारण 31 मार्च तक कॉलेजों की छुट्टी घोषित किए जाने के साथ छात्रों की पढ़ाई को नुकसान ना हो इसलिए साप्ताहिक स्तर पर ऑनलाइन ई-मैटेरियल हर कॉलेज की तरफ से वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कोर्स के शिक्षक टाइम टेबल के हिसाब से ई-प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे।डीयू ने बयान जारी करके कहा है कि अगर कोई इंटरनल एग्जाम या होम एग्जाम पहले से तय हैं तो वो 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से स्थगित किए गए हैं। यूनिवर्सिटी के सभी कार्यक्रम जिसमें सेमीनार, कांफ्रेंस, वर्कशॉप व सभी ग्रुप एक्टिविटीज 31 मार्च तक के रद्द कर दिए गए हैं। 31 मार्च को फिर से हालात का जायजा लेने के बाद आगे की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों को लेकर फैसला लिया जाएगा।