पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिसार मंदिर से दर्शन कर निकल रहे CM पर युवक ने फेंका तेल, कार्यकर्ताओं ने आरोपी को धुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हिसार में रोड शो की शुरुआत से पहले ही उनकी सिक्योरिटी में सेंध लग गई। सीएम रोड शो से पहले श्रीदेवी भवन मंदिर में पहुंचे थे। यहां गोवंश को सवामणी का प्रसाद खिलाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक युवक ने हाथ में ली हुई सीसी से सीएम  पर तेल फेंक दिया। तेल सीएम के चेहरे और कपड़ों पर गिरा। युवक वहां तेज आवाज में चौ. देवीलाल अमर रहे के नारे लगाता रहा। तेल फेंकते ही सिक्योरिटी में खलबली मच गई। पुलिस कर्मचारियों व सीएम सिक्योरिटी स्टाफ से युवक को दबोच लिया। इसके  बाद में उसे थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार युवक जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीन बताया गया। पुलिस मामले की जांच और युवक से पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि इनेलो के प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कहा कि युवक इनेलो का वर्कर नहीं है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

 

 

सीएम ने कुर्ता बदला, जैकेट वही पहने रहे 
तेल फेंकने की घटना से खलबली मच गई। सुरक्षा घेरे में  सीएम को तत्काल मंदिर के अंदर ले जाया गया। सीएम काली माता के दर्शन के लिए पहुंचे। वहां माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके बाद सत्संग हाॅल में सीएम के चेहरे से तेल पौंछा गया और उन्होंने अपना कुर्ता बदला, लेकिन जैकेट वहीं पहने रहे। जैकेट पर तेल के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जैसे ही सीएम मंदिर से बाहर आए तो लोगों की नजरें उनकी जैकेट और चेहरे पर टिकी रही। कार्यकर्ताओं और  सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में ही रखा।
 

 

सीएम बोले- ऐसे बौखलाने वालों को देख लेंगे 
मंदिर में पूजा कर सीएम स्टेज पर पहुंचे। रोड शो की शुरुआत से पहले जनता के बीच दिए भाषण के अंत में सीएम बोले बौखलाने वाले बौखलाएंगे, जनता हमारे साथ रहनी चाहिए। ऐसे बौखलाने वाले लोगों को हम देख लेंगे। यह कहकर वे स्टेज से उतरे और गाड़ी में खड़े होकर जनता की ओर नमस्कार करते हुए और हाथ हिलाते हुए शो की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ विधायक डाॅ. कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...