पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार(हरियाणा)। हिसार में रोड शो के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर गुरुवार को एक युवक ने काला तेल फेंक दिया। वह देवीलाल जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया, पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। काले तेल से सीएम के कपड़े खराब हो गए। कुछ छींटे चेहरे पर भी लगे। युवक की शिनाख्त आदमपुर क्षेत्र के जाखौद खेड़ा गांव निवासी प्रवीण के रूप में की गई है।
सीएम के चेहरे और कपड़ों पर गिरा तेल
- आरोपी की पहचान हिसार के जाखोत खेड़ा गांव के प्रवीन कुमार के रुप में हुई है।
- तेल सीएम के चेहरे और कपड़ों पर गिर गया। जिसके बाद वे मंदिर परिसर के अंदर चले गए।
- वहीं सीएम सिक्युरिटी ने एसपी मनीषा चौधरी को खरी-खरी सुनाई। जिसके बाद उनके चेहरे का रंग उड़ गया।
- इस दौरान सीएम सिक्युरिटी, सीआईडी और पुलिस बेबस नजर आई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.