पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलमान खान, दस का दम, Dus Ka Dum Promo Fame Yogita Bihani To Star In Ekta Kapoor Show

सलमान खान के एक Kiss ने बदल दी मॉडल की किस्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. किस्मत कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है एक्टिंग के क्षेत्र में लंबे समय से हाथ आजमा रही मॉडल योगिता बिहानी के साथ। हुआ कुछ यूं कि सलमान खान के शो 'दस का दम' के प्रोमो में योगिता, सलमान के साथ नजर आईं। प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान, योगिता से पूछते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। योगिता इस सवाल का जवाब देती हैं और बदले में सलमान उनको एक चेक देकर किस करते है। और इसी के बाद योगिता की किस्मत खुली। उन्हें एकता कपूर के नए शो 'दिल ही तो है' का ऑफर मिल गया। ये शो करन जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' से प्रेरित है। इतना ही नहीं उन्होंने साउथ की सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक ऐड भी शूट किया है। बता दें कि योगिता कई ऐड में काम कर चुकी हैं। 'मैं सातवें आसमान पर हूं'

 

 

 


योगिता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये मेरी लाइफ का सबसे लकी महीना था। मैं काफी समय से एक्टिंग में किस्मत आजमा रही थी लेकिन एक महीने में मुझे इतनी सफलताएं मिल गई कि मैं सातवें आसमान पर पहुंच गई हूं'। उन्होंने कहा, 'सलमान के साथ काम करना मेरी लाइफ का सबसे बेहतरीन अनुभव था। उसके बाद एकता कपूर के शो में मुख्य कलाकार की भूमिका मिल गई। अब मैं टॉलीवुड सुपरस्टार नागार्जुन के साथ काम करके सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हूं। 'दस का दम' प्रोमो शूट होने के बाद मुझसे अन्य प्रोजेक्ट के विज्ञापन में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है'। 

 

 


आगे की स्लाइड्स में देखें दस का दम प्रोमो की कुछ फोटोज...

खबरें और भी हैं...