पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार: सीवान में अाठ साल की दिव्यांग बच्ची से रेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान. गोरेयाकोठी के छितौली खुर्द गांव में 8 साल की दिव्यांग बच्ची से पड़ोस के एक युवक ने शनिवार की शाम को दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दर्द से कराहती बच्ची का इलाज करने से इनकार कर दिया। परिजनों से कहा कि पहले एफआईआर करा कर लाइए।  7 घंटे बाद डीएम के हस्तक्षेप पर डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया। बच्ची की मां डाॅक्टर के पास चेकअप के लिए गई थी और वह घर पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही आबिद पहुंचा और दुष्कर्म किया। बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। बच्ची के पिता पुणे में मजदूरी करते हैं।

 

खबरें और भी हैं...