पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिस पड़ोसी के घर 5 साल की बच्ची को सुलाया, उसने ही कर दी दरिंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी.    अपनी मां और पिता के साथ रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई 5 साल की मासूम बच्ची को रविवार की रात एक युवक ने हैवानियत का शिकार बना दिया। रात में जब टीका चढ़ रहा था, तभी पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया। मासूम बच्ची को  जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया लेकिन शाम होते-हाेते आरोपी को दबोच लिया। घटना अमरोदा गांव की है।


पहाड़ी गांव का रहने वाला एक परिवार रिश्तेदार उदयभान सिंह के बेटे गंदर्भ की शादी में अमरोदा आया था। रविवार की रात करीब 2 बजे जब टीका चढ़ने वाला था। इस वजह से शादी वाले घर में काफी भीड़भाड़ हो गई थी। पीड़ित बच्ची की मां और अन्य महिलाएं अपने बच्चों को पड़ोसी दिलीप यादव के घर पर सुलाकर आ गई। 

 

साथ ही वहां कह भी आईं कि इसकी देखभाल करना। जब टीका का कार्यक्रम पूरा हो गया तो सभी महिलाएं अपने बच्चों को लेने पड़ोसी के घर पहुंची। वहां देखा तो पांच साल की मासूम चीख रही थी और वह खून से भी लथपथ थी। मां ने अपनी बच्ची से पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाई। जब मां ने उससे पूछताछ की तो थोड़ी ही देर में पूरा माजरा समझ आ गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित की मां ने पड़ोसी दिलीप यादव पर ही शंका जाहिर की। पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया ने कहा कि  आरोपी को पकड़ लिया है। सोमवार की शाम आरोपी दिलीप यादव पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...