पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संतान नहीं हुई तो कपल पहुंचा बाबा के पास, इलाज के नाम पर महिला से 3 दिन तक रेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर सिटी/बाटोदा. शादी के पांच साल बाद भी जब संतान नहीं हुई तो इलाज कराने के लिए दंपती साधु बाबा के पास इस आशा से पहुंचे कि बाबा के आशीर्वाद से उन्हें संतान मिलेगी, लेकिन उसने विश्वास की तमाम मर्यादाओं को तार-तार करते हुए महिला से तीन दिन तक ज्यादती की। यही नहीं, आरोपी बाबा ने महिला को धमकाया कि इस बारे में उसने किसी को बताया तो पहले उसका पति मरेगा फिर पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो जाएगी। डरी सहमी महिला ने पहले तो इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन बुधवार को उसने सारी हकीकत अपने पति के सामने बयां कर दी। दंपती ने ढोंगी बाबा के खिलाफ बाटोदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस ने प्यारे का नंगला, खोंचपुरी, दौसा निवासी बाबा शिवलाल मीणा को गिरफ्तार किया।

 

 

12 साल पहले बना था बाबा, 6 महीने से यहां रह रहा था 

 

- आरोपी महात्मा ने बताया कि वह करीब 12 साल से महात्मा बन कर गोवर्धन की परिक्रमा में रहता था। उसके बाद घूमता फिरता बैरखंडी आकर करीब 6 माह से बजरंग बली के स्थान पर रहने लगा। बाबा की खाने पीने की व्यवस्था भी गांव वालों ने ही कर रखी थी।

- यही नहीं, थाने पर तैनात पुलिसकर्मी धारासिंह ने बताया कि पीडि़ता की रिपोर्ट के के बाद जब पुलिस दल बैरखंडी में महात्मा के पास पहुंचा और उसे गिरफ्तार कर थाने चलने को कहा तो महात्मा ने पुलिस को धमकाया और कहा कि अभी यहां प्रवचन चल रहे हैं। मैंने कोई गुनाह नहीं किया मैं क्यों थाने चलूं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई और उसे जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले आए। 

 

महात्मा महिलाओं का ऐसे करता था इलाज 

- हेड कांस्टेबल प्रेमचंद गुर्जर ने बताया कि महात्मा जब महिला का इलाज करता था तो तेल लगाकर पेट की मालिश करता तथा कुछ खाने की दवा भी देता था। इसके बाद महिलाओं से ज्यादती करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...