पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र में धूलभरी आंधी के आसार

मप्र में धूलभरी आंधी के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र में धूलभरी आंधी के आसार

राज्य में गर्मी का असर शुक्रवार को भी बना हुआ है। गुरुवार को राजधानी इस मौसम में सबसे गर्म रही। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी तरह राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मौसम में आए बदलाव का राज्य पर भी असर होने के आसार हैं। जिससे आगामी 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बौछारों के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, बीते 24 घंटों में सबसे गर्म खरगोन, खजुराहो रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29़.6 सेल्सियस, इंदौर का 27, ग्वालियर का 26.6 डिग्री और जबलपुर का 30़.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...