पंजाब में आज और कल चल सकती हैं धूल भरी हवाएं, 20 को बारिश के आसार
नई दिल्ली/जालंधर. पंजाब के कुछ हिस्सों समेत देशभर के कई राज्यों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली में दीवार गिरने से 18 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में 13 लोग घायल हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार तक पंजाब समेत कई राज्यों में धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में रविवार को फिर बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।