पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रेम में अब तक चांद-सितारे ही टूटा करते थे लेकिन नीदरलैंड में प्रेमिका के पड़ोसी की छत टूट गई.
दरअसल नीदरलैंड के आइजेल्सटाईन शहर में एक प्रेमी बेहद अलग अंदाज़ में प्रेमिका से शादी का निवेदन करना चाहता था.
वो प्रेमिका के बेडरूम की खिड़की के सामने आकर फ़िल्मी स्टाइल में गाना गाकर उसे शादी के लिए मनाना चाहता था.
घटना का वीडियो देखें.
इसके लिए उसने क्रेन का इस्तेमाल किया. लेकिन वो क्रेन ऐन मौक़े पर असंतुलित हो उठी और पड़ोसी के छत पर जा गिरी.
इस दुर्घटना में छत तो टूटी ही आनन फ़ानन में दो और घरों को ख़ाली करवाना पड़ा.
कुड़ी मान गईक्रेन ऐन मौके पर असंतुलित हो उठी और पड़ोसी के छत पर जा गिरी.
अब पड़ोसियों को जो भी नुक़सान हुआ हो, लेकिन शादी का दांव उल्टा नहीं पड़ा.
लड़की ने इन सबके बावजूद शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.
डच मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आजकल ये प्रेमी जोड़ा पेरिस में जश्न मना रहा है.
हालांकि आस पास के आवास को ख़ाली करा लिया गया है और इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के लिए क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.