- Hindi News
- National
- Ranchi News Dvc Cutting Power In The State At The Behest Of The Center Congress
केंद्र के इशारे पर राज्य में बिजली कटाैती कर रहा डीवीसी : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा राज्य में 5000 करोड रूपया बकाया होने के कारण डीवीसी द्वारा झारखंड में बिजली कटौती की जा रही है, जबकि देश के दूसरे राज्यों में 20 से 50 हजार करोड़ रूपया तक बकाया रहने के बावजूद भी वहां बिजली नहीं काटी जा रही है। यह सब झारखंड में महागठबंधन की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। डीवीसी 10 मार्च से ही 18 घंटे तक राज्य के कई जिलों में लोड शेडिंग कर रही है, जिसके फलस्वरूप हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद तथा पूर्वी सिंहभूम के कुछ इलाके में रहने वाले लोगों को काफी मुसीबत हो रही है। लगभग सात जिलों में मात्र छह घंटे ही बिजली उपलब्ध हो रहा है। डीवीसी की अमानवीय हरकतों से 08 से 10 लाख लोग प्रभावित हो रहे है। दुबे गुरुवार काे कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में बाेल रहे थे। उनके साथ डा. राजेश गुप्ता एवं लाल किशाेर नाथ शाहदेव भी थे।
उन्हाेने कहा कि कोयला हमारा, पानी हमारा, श्रम हमारा, जमीन हमारी और बिजली काट कर डीवीसी हमारी जनता को अंधरे में रख रही है। चेतावनी दी कि केन्द्र की सरकार के इशारे पर डीवीसी अपनी हरकत बंद करे। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए राज्य की जनता समय पर बिजली का भुगतान करती रही है तो डीवीसी को पैसा क्यों नहीं दिया गया था।