डीवीसी काे काेयला-पानी की सप्लाई रोक देंगे : शिक्षा मंत्री
बकाया भुगतान न हाेने पर डीवीसी ने कमांड एरिया के सात जिलाें हजारीबाग, चतरा, काेडरमा, रामगढ़, बाेकाराे, धनबाद अाैर गिरिडीह में मंगलवार से फिर बिजली कटाैती शुरू कर दी है। अब 24 घंटे में महज छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। डीवीसी के कमर्शियल विभाग ने कहा है कि हर छह घंटे के बाद दाे घंटे बिजली की अापूर्ति की जाएगी। इधर, बिजली कटाैती के खिलाफ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे ने माेर्चा खाेल दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह गुरुवार काे इस मसले पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। फिर अांदाेलन करेंगे। डीवीसी काे काेयला अाैर पानी की सप्लाई राेक दी जाएगी।
सीएम बाेले- जल्दी निकालेंगे समाधान
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि बकाया काे लेकर डीवीसी कुछ जिलाें में 18-18 घंटे बिजली कटाैती कर रहा है। सरकार जल्दी ही समीक्षा करेगी। बेहतर क्या हाे सकता है, इस पर फैसला लेगी।