पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इतना है इस रिसोर्ट में 1 दिन ठहरने का खर्चा, स्पा से लेकर मिनी बार तक यहां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैवल डेस्क। कर्नाटक में सियासी उठा-पटक के बीच बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9 बजे सीएम पद की शपथ ले ली। येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त मिला है। बीजेपी के पास 104 सीटें हैं। बहुमत के लिए 112 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में विधायकों को तोड़ने की जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है।

 

इसी बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को फिर से बेंगलुरू के ईगल्सटन रिसोर्ट में शिफ्ट कर दिया है। बता दें कि, गुजराल चुनाव के वक्त पिछले साल भी इस रिसोर्ट में कांग्रेस विधायकों को ठहराया गया था। बेंगलुरु में मैसूर रोड पर बिदादी में स्थित यह रिसोर्ट कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का है। रिसोर्ट में ठहरने की शानदार व्यवस्था है। आज हम इसी रिसोर्ट के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। 

 

क्या-क्या है रिसोर्ट में...

 

- रिसोर्ट में इनडोर और आउटडोर पूल्स की व्यवस्था है। 
- इसके अलावा लॉन गेम्स, स्पा, जिम के साथ ही मेडिटेशन रूम भी यहां है। 
- यहां ठहरने वालों के लिए सुरक्षा का काफी पुख्ता इंतजाम किया जाता है। 
- रिसोर्ट में रेस्टोरेंट के साथ ही फिटनेस सेंटर है। 
- 4 स्टार रेटिंग वाले इस रिसोर्ट में इंटरनेशनल रेस्टोरेंट है। 
- 24 घंटे कॉफी शॉप और कैजुअल बार व लॉज, बेकरी है। 
- कान्फ्रेंस के लिए 10 से ज्यादा हॉल हैं। यह अलग-अलग कैपेसिटी और थीम पर तैयार किए गए हैं। प्राइवेट गैदरिंग के लिए बैंक्वेट हॉल हैं। 

- पूल साइड पार्टी भी यहां प्लान की जा सकती है। इसमें नाइट व्यू बहुत शानदार होता है। 1 हजार लोगों तक की गैदरिंग यहां हो सकती है। एक लग्जरी ऑडिटोरियम भी रिसोर्ट में बनाया गया है। 

- रिसोर्ट वेडिंग के लिए भी बुक किया जाता है। 

 

कितना है किराया, देखिए अगली स्लाइड में...

खबरें और भी हैं...