फिलीपींस में भूकंप के झटके
फिलीपींस में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का झटका तड़के 3.43 बजे कागायान के गोन्जागा से 39 किलोमीटर पूर्व में 23 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया।
भूकंप के झटके सैंटियागो और लाओग में भी महसूस किए गए। फिलीपींस के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान के मुताबिक, भूकंप बाद के झटकों (आफ्टरशॉक) की संभावना है।
--आईएएनएस