पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईज ऑफ लिविंग मुहिम से जीवन स्तर सुधरेगा: सीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का कहना है कि सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मुहिम का अच्छा रिस्पांस मिला है। पहले देश में हरियाणा 14वें नंबर पर था और अब तीसरे नंबर पर आ गया है। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना हरियाणा से आगे है। नॉर्थ इंडिया में हरियाणा पहले नंबर पर है जहां बिजनेस व उद्योग लगाने के लिए उपयुक्त माहौल है। कई बड़े इंवेस्टर आने से उद्योग पनप रहा है, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा बन रहा है। अब हरियाणा सरकार ईज ऑफ लिविंग मुहिम शुरू करने जा रहा है। हरियाणा के रेजिडेंट्स के आधार कार्ड व रजिस्ट्रेशन तो हैं लेकिन अब परिवारों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। हर परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्तर को देखा जाएगा। इस आधार पर आर्थिक व सामाजिक स्तर पर पिछड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार की योजनाएं बनाई जाएगी। अग्रवाल भवन, सेक्टर 16 में शनिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में मुख्य अतिथि सीएम मनोहर लाल ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि 1.80 लाख सालाना से कम आमदन वाले को बिलो प्रॉवर्टी लाइन में रखा जाएगा। इन्हें प्रधानमंत्री की जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना, लघु व्यापारी मानदेय योजना आदि स्कीमों का लाभ दिया जाएगा। बीमा योजनाओं का प्रिमियम भरने के लिए इन्हें हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने सरकार की ओर से व्यापारियों के हितों के लिए शुरू की गई योजनाएं भी गिनाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। व्यापारियों के सामान की सुरक्षा के लिए 5 से 25 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा का फायदा दिया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 3.13 लाख व्यापारी इस स्कीम के लिए रजिस्टर हो चुके हैं। जीएसटी देने वाला हर व्यापारी इस स्कीम में रजिस्टर हैं। व्यापारियों को 5 लाख रुपये का जीवन बीमा
दिया जा रहा है। इन दिनों हुई ओलावृष्टि व बरसात से किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। उसकी गिरदावरी का काम शुरू कर दिया गया है। इन किसानों को हुए
नुकसान का मुआवजा अप्रैल व मई माह तक दे दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...