पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसियरा लियोन में इबोला संक्रमण के मामले पड़ोसी देश लाइबेरिया से अधिक हो गए हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के नए आंकड़ों के अनुसार सियरा लियोन में इबोला संक्रमण के मामले बढ़कर 7,780 हो चुके हैं. जबकि लाइबेरिया में इसके 7,719 मामले पता चले हैं.
वहीं गिनी में इबोला से प्रभावित मामलों की संख्या 2,283 है.
जानलेवा इबोला वायरस से पश्चिम अफ्रीकी देशों में अब तक 6,300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं.
सबसे अधिक मौतडब्ल्यूएचओ के मुताबिक इबोला से होने वाली मौतों के कुल मामलों में लगभग आधे मामले लाइबेरिया के हैं.
सोमवार को डब्लूएचओ ने जानकारी दी कि पश्चिम अफ्रीका के तीन देशों में इबोला से निपटने के 60 दिनों के अभियान को व्यापक सफलता हासिल हुई.
संस्था ने ये भी बताया कि उसने एक दिसंबर तक 70 फ़ीसदी मरीजों का इलाज किया तो वहीं 70 फ़ीसदी मरीजों को मौत से नहीं बचाया जा सका.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.