पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Echaq Raids In Gunja Village 10 Stolen Bikes Recovered Two Arrested

ईचाक : गुंजा गांव में छापेमारी, चोरी की 10 बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचाक | ईचाक थाना क्षेत्र के गुंजा गांव से पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर चोरी की 10 बाइक बरामद किया है। डीएसपी विवेकानंद ठाकुर और कमल किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना पर गुंजा गांव निवासी राहुल मेहता के घर छापेमारी की गई। चोरी की नौ मोटरसाइकिल के साथ राहुल मेहता को गरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर बरवां गांव निवासी हिमांशु मेहता को इचाक बाजार स्थित घर से चोरी की एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...