जमानत पर चल रहे संजीवनी बिल्डकॉन निदेशक गुप्ता को ईडी ने किया गिरफ्तार
श्याम किशोर गुप्ता
रांची | राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्र में लोगों से जमीन और फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच देकर करोड़ों की राशि की वसूली करने के लिए चर्चित संजीवनी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने जनवरी 2017 में मुकदमा दर्ज किया था। फिलहाल वह जमानत पर था। मामले की सुनवाई कर रहे ईडी के स्पेशल जज की अदालत से श्याम किशोर गुप्ता का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस आधार पर ईडी की टीम ने 12 मार्च कोे श्याम किशोर गुप्ता को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देर शाम गुप्ता को ईडी के स्पेशल जज एके मिश्र की अदालत में पेश किया गया था।