पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीरव मोदी के पिता, बहन और जीजा को ईडी ने भेजा समन, अगले हफ्ते चार्जशीट फाइल कर सकता है प्रवर्तन निदेशालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 

  • 13 हजार करोड़ रु. से ज्यादा के फ्रॉड की जांच में ईडी, सीबीआई समेत कई एजेंसी शामिल
  • 2011-17 के दौरान फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स, फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट जारी किए गए 

 

नई दिल्ली. पीएनबी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन लोगों को समन जारी किए हैं। इनमें नीरव मोदी के पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता और उसका पति मयंक मेहता शामिल है। 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की जांच के संबंध में ये समन भेजे गए हैं। तीनों को मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। क

 

सीबीआई के बाद ईडी चार्जशीट दाखिल करेगा 

- इस मामले में ईडी, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक चार्जशीट फाइल कर दी जाएगी। 

 

विदेश में हैं नीरव के पिता और रिश्तेदार
- ईडी के जांच अधिकारियों के मुताबिक इस महीने के पहले हफ्ते में समन भेजे गए थे। तीनों को पेश होने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। तय समय सीमा में जवाब नहीं आता है तो नोटिस भेजा जाएगा। नीरव मोदी के पिता दीपक बेल्जियम के एंटवर्प में हैं जबकि बहन पूर्वी और उसका पति हॉन्गकॉन्ग में रहते हैं। सभी को ई-मेल के जरिए समन भेजे गए थे। 

 

मनी लॉन्ड्रिंग में नीरव की मदद का आरोप  
- पूर्वी पर अपने भाई के साथ मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है। वहीं उसके पति पर भी नीरव मोदी की मदद करने का शक है। सिंगापुर स्थित फर्म इसलिंगटन इंटरनेशनल के जरिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के तौर पर हजारों करोड़ रुपए भेजे गए थे। इस फर्म का मालिक पूर्वी के पति को बताया गया था जो एक संदिग्ध मामला है।

- प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी, भाई निशाल, पत्नी एमी और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ये जांच की जा रही है। सीबीआई ने पीएनबी की पहली शिकायत के आधार पर 31 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी। 

 

4,900 करोड़ के लेन-देन की  जानकारी नहीं
- ईडी, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ आयकर विभाग की उस रिपोर्ट के आधार पर भी जांच कर रहा है जो फरवरी महीने में सीबीडीटी और वित्त मंत्रालय को सौंपी गई थी। इसमें 4,900 करोड़ रुपए के लेन-देन के बारे में साफ-साफ जानकारी नहीं होने का जिक्र किया गया था। 

 

पीएनबी घोटाले में इस हफ्ते के बड़े अपडेट

14 मई सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की, नीरव मोदी का नाम शामिल
15 मई

- फ्रॉड की वजह से पीएनबी को 13,416.19 करोड़ रु. का तिमाही घाटा

- पीएनबी का शेयर 6% गिरकर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा

16 मई

- सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की, मेहुल चौकसी का नाम शामिल

- बीएसई और एनएसई पर पीएबी का शेयर 12% लुढ़का

17 मई

- प्रवर्तन निदेशालय ने गीतांजलि ग्रुप की 85 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की

- घोटाले की जानकारी देरी से देने पर पीएनबी को सेबी ने चेतावनी दी

18 मई - नीरव के पिता, बहन, जीजा को ईडी के समन की जानकारी सामने आई

 

खबरें और भी हैं...