ईडी ने जम्मू में रियल एस्टेट कंपनी के छह ठिकानाें पर छापा मारा
मॉस्को में सक्रिय दस्यु गिरोह को पकड़वाने में मदद करता था कैप्टन झेग्लोव का कैरेक्टर
अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एफबीआई ने जासूसों और मुखबिरों की भर्ती के लिए अभियान शुरू किया है। उसने रूसी भाषा बोलने और लिखने वालों से आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि एफबीआई ने इसके लिए रूस के मशहूर जासूसी सीरियल के कैरेक्टर मॉस्को डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन्स के जासूस कैप्टन ग्लेब झेग्लोव को जरिया बनाया है। इस भूमिका को पूर्व सोवियत संघ के मशहूर गायक, कवि और अभिनेता व्लादिमीर वायसोस्की ने निभाया था। एफबीआई ने उन्हीं की फोटो का इस्तेमाल किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस कैरेक्टर का काउंटर इंटेलीजेंस यानी देश के बाहर जासूसी से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि वह मॉस्को में सक्रिय दस्यु गिरोहों को पकड़वाने में मदद करता था।
एफबीआई ने अंग्रेजी और रूसी दोनों भाषाओं में विज्ञापन जारी करते हुए बताया है कि ब्यूरो के काम के लिए “जनता द्वारा प्रदान की गई जानकारी” कितनी महत्वपूर्ण है। एजेंसी ने विज्ञापन में लिखा है- एफबीआई का प्राथमिक मिशन संयुक्त राज्य अमेरिका की सुरक्षा करना है। जनता की तरफ से एफबीआई को दी गई जानकारी खतरों से निपटने का सबसे प्रभावी उपकरण है। यदि आपके पास ऐसी कोई जानकारी है, जो एफबीआई की मदद कर सकती है, तो कृपया हमसे संपर्क करें। आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी को सम्मानजनक और गोपनीय तरीके से इस्तेमाल और नियंत्रित किया जाएगा। एजेंसी ने अक्टूबर 2019 में भी इसके लिए विज्ञापन निकाला था।
पाकिस्तान में बस नदी में गिरी, 23 लोगाें की मौत
इस्लामाबाद| पाकिस्तान में स्कार्दू जिले में सोमवार को एक बस के सिंधु नदी में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई। 3 लाेग घायल हाे गए हैं। हादसा गिलगित के पास रोंडू तहसील में हुअा। बस रावलपिंडी से स्कार्दू जा रही थी। गिलगित बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्ला फिराक ने बताया कि बस में 25 लाेग सवार थे। हादसे के बाद राहत-बचाव के लिए माैके पर सेना के हेलीकॉप्टर लगाए गए। पाकिस्तान में पिछले साल सितंबर में बाबसर दर्रा इलाके में एक बस के पहाड़ी से टकराकर खाईं में गिरने से 27 लाेगाें की माैत हाे गई थी अाैर 15 लाेग घायल हाे गए थे।
सूडान के पीएम अब्दुल्ला हमडाेक के काफिले पर हमला, सुरक्षित बचे
एजेंसी | खार्तूम
सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमडोक के काफिले पर सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह सुरक्षित बच गए। उन्हें काेई चाेट नहीं अाई। हमडोक खार्तूम के कोबर क्षेत्र में अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी उनके काफिले पर हमला हुअा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पिछले साल लाेकतंत्र समर्थकाें के अांदाेलन के परिणामस्वरूप हमडाेक अगस्त में सूडान के 15वें प्रधानमंत्री बने थे।
काशी में मिला पंचमुखी गणेश का प्राचीन मंदिर, अब तक 30 िमल चुके
वाराणसी| काशी में श्री विश्वनाथ धाम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए कॉरिडोर परिक्षेत्र में अधिग्रहित किए गए मकानों को धराशायी कर मलबा हटाने का काम चल रहा है। इसी क्रम में एक मकान के अंदर से अद्भुत मंदिर सामने आया है। यह मंदिर ढुंढिराज गणेश मंदिर के पास है। ढुंढिराज गणेश मंदिर के पास मिला यह मंदिर पंचमुखी गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने ट्विटर पर मंदिर की फोटो शेयर कर जानकारी दी है। यह मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में ही आता है। पंचमुखी गणेश के इस मंदिर के सामने आने के बाद जीर्णोद्धार कराकर इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मालूम हाे, काशी में अब तक एेसे 30 मंदिर िमल चुके हैं।
225 साल पुराना बर्तन 34 करोड़ रुपए में नीलाम, खरीदार ने फोन पर बोली लगाई
बीजिंग | चीन के छटे सम्राट कियानलांग से जुड़ा 225 साल पुराना चीनी-मिट्टी का बर्तन 4.6 मिलियन डॉलर (करीब 34 करोड़ रुपए) में नीलाम हुआ है। खरीदार ने फोन से बोली लगाकर इसे खरीदा। नीलामीकर्ता ओलिवियर क्लेयर ने बताया कि इस बर्तन पर ड्रैगन बना है। साथ ही सम्राट कियानलांग से जुड़े कुछ संदेश लिखे हैं, जिन्हें चीन के लोग अपनी विरासत मानते हैं। इस बर्तन को पिछले दिनों फ्रांस से लाया गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह फ्रांस कैसे पहुंचा।
होली की भीड़़: उप्र में दूल्हा रवाना, दुल्हन स्टेशन पर छूटी
मिर्जापुर | उप्र के मिर्जापुर स्टेशन पर सोमवार को अजीब स्थिति बन गई। यहां की लड़की की शादी प. बंगाल के नवीन सोनकर से हुई थी। मिर्जापुर स्टेशन से बरात ट्रेन से रवाना होनी थी। ट्रेन आने पर दूल्हा एसी कोच में चढ़ गया। बराती भी बैठ गए, लेकिन भागमभाग में दुल्हन प्लेटफॉर्म पर ही छूट गई। बाद में उसे मायके लौटना पड़ा।
परंपरा : विश्नाेई समाज होलिका दहन नहीं करता
जोधपुर| यहां का विश्नोई समाज होलिका दहन नहीं करता, न रंग का उपयोग करता है। अनुयायियों का मानना है कि होली दहन में लकड़ियों का इस्तेमाल होता है। ज्वाला से सैकड़ों कीट-पतंगें मर जाते हैं, इसलिए समाजजन दूसरे दिन सामूहिक हवन के बाद पाहल बनाकर प्रसाद लेते हैं। इसके बाद सादा ‘बाजरा का खीच’ भोजन करते हैं।
100 करोड़ मोबाइल फोन में अपडेट नहीं, हैक का खतरा
एजेंसी | नई दिल्ली
दुनियाभर के करीब 100 कराेड़ स्मार्टफाेन काे हैकिंग का खतरा है। साइबर सिक्याेरिटी फर्म \\\"विच?\\\' का अाकलन है कि इन स्मार्टफोन्स को अब गूगल अपडेट नहीं देता। इस कारण पुराने एंड्रॉयड अाॅपरेटिंग िसस्टम पर काम करने वाले फाेन हैकर्स के लिए सबसे आसान टागरेट हाेते हैं।
असल में गूगल अब केवल एंड्रॉयड 10, 9 पाई और 8 अाेरियो के लिए ही सिक्याेरिटी अपडेट देता है। ऐसे में एंड्रॉयड 7 या उससे पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स से लाेगाें के पर्सनल डेटा चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। हाल ही में गूगल ने डेटा जारी कर कहा था कि दुनियाभर में मौजूद एंड्रॉयड डिवाइस में से 40% अब भी एंड्रॉयड 6 या उससे पुराने वर्जन वाले हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए सिक्याेरिटी फर्म ने पुराने एंड्रॉयड अाॅपरेटिंग सिस्टम वाले कई डिवाइस खरीदे और उन्हें मैलवेयर (वायरस) से इंफेक्ट किया। सिक्याेरिटी अपडेट न मिलने से सभी में आसानी से वायरस पहुंच गया। रिसर्चर्स ने जोर देते हुए कहा कि डेटा सिक्याेरिटी के लिए सबसे जरूरी है कि स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स को डिवाइस को मिलने वाले सभी अपडेट्स के बारे में सही जानकारी दें। गूगल अब भी पिक्सल और एंड्रॉयड वन पर काम करने वाले डिवाइस को तीन साल तक जरूरी सिक्याेरिटी अपडेट देता है। जबकि दूसरी फाेन कंपनियां एक या दो साल बाद ही अपडेट देना बंद कर देती हैं।
चुनाव से पहले कयासों का बाजार गर्म
उन्हाेंने ट्वीट में लिखा है कि बिहार को बदलाव की जरूरत है और \\\"प्लूरल्स\\\' के पास इसके लिए 2025 एवं 2030 का रोडमैप है। एक अन्य ट्वीट में भी उन्हाेंने बिहार की जनता से अपनी पार्टी से जुड़ने की अपील की है। बताया जा रहा है कि पुष्पम प्रिया लंदन से पढ़ी हैं और पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी की बेटी हैं। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग के घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। विपक्षी महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव की दावेदारी है। इस बीच पुष्पम की एंट्री ने कयासों का बाजार गर्मा दिया है। पुष्पम के ट्विटर हैंडल के अनुसार, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंसेज से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए िकया है। यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से भी डेवलपमेंट स्टडीज में एमए किया है।
जद (यू) नेता की लंदन में पढ़ी बेटी ने िबहार में लाॅन्च की \\\"प्लूरल्स\\\' पार्टी, मुख्यमंत्री पद पर जताई दावेदारी
एजेंसी | पटना
बिहार के अखबाराें में रविवार काे छपे एक िवज्ञापन ने अाम लाेगाें ही नहीं, राजनीतिज्ञाें काे भी चाैंका दिया। पहले पन्ने पर अंग्रेजी में छपे इस विज्ञापन में एक लड़की किताबों की अलमारी के आगे खड़ी है। उसके बगल में लिखा है - सीएम कैंडिडेट बिहार 2020। वहीं अगले पन्ने पर इस भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार ने आम बिहारी नागरिकों के लिए चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि इसे संभाल कर रखें, क्योंकि आपके और आपके बच्चों के बेहतर भविष्य की गारंटी है। साथ ही दावा किया गया है कि 2030 तक बिहार यूरोप हो जाएगा। पत्र में बिहार का इतिहास लिखने के साथ ही यह भी कहा गया है कि यह मेरे शपथ-पत्र के तौर पर संभाल कर रखिएगा। उम्मीदवारी जताने वाली लड़की हैं पुष्पम प्रिया चौधरी। उन्हाेंने अपनी पार्टी का नाम रखा है \\\"प्लूरल्स।\\\'
अमेरिकी राष्ट्रपति के रीट्वीट किए वीडियो को ट्विटर ने \\\"फर्जी\\\' बताया
एजेंसी | सैन फ्रांसिस्काे
ट्विटर ने डॉक्टर्ड (फर्जी) वीडियो की पहचान करने वाली नीति का पहली बार प्रयोग करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो की इस श्रेणी में पहचान की है। वीडियो में विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ट्रंप के फिर चुने जाने का समर्थन करते से नजर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया निदेशक डैन स्काविनो द्वारा ट्वीट किए इस क्लिप में बाइडेन लोगों से कहते नजर आ रहे हैं, \\\"हम सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप को पुन:निर्वाचित कर सकते हैं।\\\' ट्रंप ने इसी फुटेज को रीट्वीट किया और सोमवार तक 60 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा। यह वीडियो डॉक्टर्ड है और इसमें बाइडेन के वाक्य के हिस्से को काट दिया गया है। वीडियो में बाइडेन के जुमले के अंत को हटा दिया गया, जिसमें वे मिसौरी में हालिया प्रचार अभियान में पार्टी एकता पर चर्चा कर रहे थे। बाइडेन ने कहा था, \\\"हम डोनाल्ड ट्रंप को तभी पुन:निर्वाचित कर सकते हैं, जब हम चारों ओर से गोलियों से भूने जाने की हालत में पहुंच जाएं।\\\'
लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों को डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी का प्रमुख बनाया
15 कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों को चीफ अाॅफ डिफेंस स्टाॅफ के अधीन अाने वाले रक्षा खुफिया एजेंसी (डीआईए) और चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (खुफिया) का रक्षा महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल एएस बेदी का स्थान लेंगे, जिन्होंने फरवरी 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। जम्मू-कश्मीर में 15 कोर कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लाें का सफल कार्यकाल था, जिसमें उन्होंने पिछले साल अनुच्छेद-370 और पुलवामा आतंकी हमले के बाद स्थिति को संभाल था।
500 से ज्यादा दफ्तर, 50 से ज्यादा देशों में फैले हैं एजेंट
एफबीआई अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो स्थानीय अपराधों से लेकर अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी तक का काम करती है। इसके पास 200 से ज्यादा धाराओं में अपराधों की जांच का अधिकार है। ईमानदारी, बहादुरी, अखंडता इसका नारा है। एफबीआई का मुख्यालय वॉशिंगटन में है। अमेरिका के प्रमुख शहरों में इसके 56 क्षेत्रीय कार्यालय, जबकि सभी छोटे-बड़े शहरों में 450 से ज्यादा एजेंसियां हैं। इसके अलावा यह दुनिया के 50 से ज्यादा अमेरिकी दूतावासों में मौजूद हैं।
देश के नौ हवाई अड्डाें काे एसीआई पुरस्कार मिलेगा
नई दिल्ली| देश के नौ हवाई अड्डों को उनकी बेहतरीन सेवा गुणवत्ता के लिए इस साल विभिन्न श्रेणियों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों के पुरस्कार के लिए चुना गया है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने सोमवार को इसकी सूची जारी की। इसमें चार करोड़ या इससे ज्यादा यात्रियों की सालाना आवाजाही वाले हवाई अड्डों की श्रेणी में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए मुंबई और दिल्ली को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान दिया गया है। डेढ़ से ढाई करोड़ यात्रियों की श्रेणी में हैदराबाद को दूसरा स्थान मिला है। 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्रियों की श्रेणी में लखनऊ हवाई अड्डा पहले और कोचीन हवाई अड्डा दूसरे स्थान पर रहा। बीस से 50 लाख यात्रियों की श्रेणी में चंडीगढ़ हवाई अड्डा पहले, मेंगलुरू हवाई अड्डा तीसरे और त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा सातवें स्थान पर है।
जापान: 25 साल में साइकिलों की 5800 सीटें चुराईं, बोला- शौक के लिए करता था
इधर, मुंबई में होलिका दहन में बनाया गया कोरोना का पुतला
शेखावाटी में 150 साल पहले थी सूखी होली की परंपरा, हवेली के भित्तिचित्र इसके गवाह
175 वर्ष पहले मेहरानगढ़ के राजा ने अबीर और गुलाल से मनाई थी राजसी होली
इतिहास गवाह: राज परिवार भी अबीर-गुलाल से होली खेलते थे
भक्तों को दर्शन देने विहार पर निकले बालाजी
आंध्र में 9 दिवसीय जल समारोह शुरू
16 हजार लोग कार्यरत हैं टीटीडी ट्रस्ट में
_photocaption_{टीटीडी एक स्वतंत्र ट्रस्ट है। यह तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करता है। ट्रस्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय धार्मिक केंद्र के संचालन की देखरेख करता हैं। इस ट्रस्ट में 16 हजार से ज्यादा लोग कार्यरत हैं।*photocaption*
अमेरिकाः एफबीआई ने जासूसों की भर्ती का निकाला विज्ञापन, रूसी सीरियल के कैरेक्टर को बनाया जरिया
एजेंसी | जम्मू/श्रीनगर/नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू में रियल एस्टेट कंपनी के छह स्थानों पर छापेमारी की। कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की फिक्स्ड जमा और 16 लाख रुपए के गाेल्ड बाॅन्ड जब्त किए गए हैं। ईडी प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू में प्राॅपर्टी डीलर अाैर कमीशन एजेंट अशरफ शेख और उनकी कंपनियों के बीच एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा भूमि के अवैध अधिग्रहण से संबंधित मामले में राजेश राठौर और मोहम्मद से संबंधित आवासीय और व्यावसायिक परिसराें की तलाशी ली गई।
विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ये छापे मारे गए। छापे में शेख के क्रिप्टोकरंसी अाैर दुबई में 2.5 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश से संबंधित दस्तावेज को भी जब्त किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई एेसे समय की है, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर साेमवार काे अचानक जम्मू-कश्मीर के दाैरे पर पहुंचे हैं।
टोक्यो | जापान के ओसाका में पुलिस ने 57 साल के ट्रक ड्राइवर हिरोकी सुदा को गिरफ्तार किया है। वजह- उसने 25 साल में 5800 साइकिलों की सीटें चुराईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग से दो साइकिलों की सीटें चुराईं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5800 सीटें बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत 2175 डॉलर (करीब 1.60 लाख रु.) आंकी गई है। आरोपी ने बताया कि वह शौक के लिए चोरी करता था।
चित्रकार : बुलाकी, सौजन्य- मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट
{काेराेनावायरस की दहशत के बीच मुंबई के वर्ली में एक हाेलिका दहन समिति ने हाेलिका के साथ काेराेनावायरस का पुतला भी बनाया है। हाेली के साथ पुतले का भी दहन िकया जाएगा, ताकि इस वायरस का नामाेनिशान मिट जाए।
_photocaption_सीकर| यह तस्वीर रामगढ़ शेखावाटी में रूइयों की गली स्थित पूर्व पार्षद रमाकांत पुजारी की 150 साल पुरानी हवेली में बने भित्तिचित्र की है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले संस्कृति-धार्मिक भावनाओं के अनुरूप प्राकृतिक रंगों व फूलों से सूखी होली खेली जाती थी। कालांतर में इसमें पक्के रंग शामिल हो गए। होली का मूल स्वरूप उल्लास व खुशियां ही है, जो सूखी व सुरक्षित होली से ही संभव है।*photocaption*
_photocaption_-फोटो: राधाकृष्ण शास्त्री*photocaption*
_photocaption_जोधपुर| राजपरिवार के त्योहार भी शानो-शौकत से मनाए जाते थे। राजा-रानी की असली जिंदगी दिखाती 175 साल पुरानी पेंटिंग मेहरानगढ़ में मौजूद है। वर्ष 1845 की यह पेंटिंग राजपरिवार की होली के सप्त रंग दिखा रही है। इसमें महाराजा तखतसिंह और राजसी महिलाएं पिचकारी से एक-दूसरे पर रंग छिड़क रहे हैं। पूरे परिदृश्य में अबीर अौर गुलाल के रंग बिखरे हैं। चाैक में रंगों से भरे कड़ाह और व्यंजन के थाल पड़े हैं। *photocaption*
_photocaption_फोटो: बीएसएन रेड्डी*photocaption*
_photocaption_तिरुमला | आंध्र प्रदेश के तिरुमला में 9 दिन तक चलने वाला जल समारोह शुरू हो गया है। शनिवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की चार पवित्र गलियों में माता श्रीदेवी और भूदेवी के साथ भगवान बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई। इसे देखने और भगवान के दर्शन के लिए लाखों लोग जुटे। दरअसल, इस समारोह के जरिए भक्तों को दर्शन देने के लिए बालाजी को नौका विहार कराया जाता है। समारोह 13 मार्च तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया से भक्त पहुंचते हैं। *photocaption*
विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत राज्य में सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग की है। विपक्ष ने कहा कि लोगों को अनिश्चित काल तक नजरबंद रखना संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खुला उल्लंघन है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष एचडी देवेगौडा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी. राजा, राजद के मनोज कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने साेमवार काे इस संबंध में संयुक्त बयान जारी किया।
िवपक्ष ने की फारूक, उमर, महबूबा की रिहाई की मांग
 मध्यप्रदेश|छत्तीसगढ़|राजस्थान|नई दिल्ली|पंजाब|चंडीगढ़|हरियाणा
हिमाचल प्रदेश|झारखंड|बिहार  गुजरात|महाराष्ट्र  महाराष्ट्र
3 भाषाएं | 12 राज्य |65 संस्करण
14
, नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च, 2020