पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंई-गवर्नेंस के जरिए सरकारी कामकाज को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की कैबिनेट बैठक बुलाई लेकिन इसमें कागजों का बिलकुल ही इस्तेमाल नहीं किया गया.
सोमवार की सुबह बुलाई गई इस बैठक में मुख्यमंत्री एन चंद्राबाबू नायडू सहित उनके सहयोगियों के हाथों में आईपैड थे.
नायडू काबीना की बैठक को \'ई-कैबिनेट\' का नाम दिया गया है और यह संभवतः देश में अपनी तरह की अनूठी पहल है.
हालांकि ये कैबिनेट मीटिंग एक नियमित बैठक थी लेकिन इसकी खास बात ये थी कि इसमें कागज़ों का इस्तेमाल नहीं किया गया था.
सरकारी कामकाज के लिए फ़ाइलों के पुलिंदे की जगह इलेक्ट्रॉनिक गैज़ेट के सहारे काम किया गया.
समाचार एजेंसी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि मीटिंग का एजेंडा और बाक़ी ब्यौरे सभी कुछ इलेक्ट्रॉनिक फ़ॉर्मेट में रिकॉर्ड किए गए.
नायडू को उनके पिछले कार्यकाल में भी मीडिया के कुछ हलकों में एक टेक्नोक्रेट मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जाता था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.