पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएस से लड़ाई में मिस्र की भूमिका अहम: केरी

आईएस से लड़ाई में मिस्र की भूमिका अहम: केरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य पूर्व के देशों के दौरे पर निकले अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में कहा कि इराक़ और सीरिया में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट से निपटने में मिस्र अहम भूमिका निभा सकता है.

उन्होंने कहा कि मिस्र सार्वजनिक रूप से आईएस की विचारधारा को नकार कर सिनाई चरमपंथियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में अमरीका के साथ खड़ा हो सकता है.

अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि विदेशी लड़ाके सिनाई रूट का इस्तेमाल कर सीरिया पहुंच कर वहां स्थानीय चरमपंथियों की मदद करते हैं.

केरी मध्य पूर्व की यात्रा पर आईएस के ख़िलाफ़ व्यापक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने अब तक 10 अरब देशों का समर्थन हासिल कर लिया है, लेकिन इस बात से इनकार किया है कि अमरीकी गठबंधन में ईरान की कोई भूमिका हो सकती है.

हाल के दिनों में अमरीका ने आईएस के ऊपर हवाई कार्रवाई शुरु की है.

सीआईए का कहना है कि आईएस के पास सीरिया और इराक़ में 30,000 लड़ाके हैं.

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईएस के ख़िलाफ़ अपनी विस्तृत योजनाओं का एलान किया था.

इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने इराक और सीरिया के बड़े इलाके पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)