कोयले की कमी से 8 बिजली उत्पादन इकाइयां बंद, दो घंटे की कटौती संभव
जयपुर. कोयले की कमी से प्रदेश की 8 बिजली उत्पादन इकाइयां बंद हो गई हैं। इससे राज्य में करीब 4 हजार मेगावाट बिजली की कमी आ गई है। बिजली निगम ने इस कमी के चलते कुछ क्षेत्रों में दो-दो घंटे की कटौती किए जाने की बात कही है। राजस्थान में 1200-1200 मेगावाट की कालीसिंध व अडानी, 500 मेगावाट की सूरतगढ़, 250 मेगावाट की एनएलसी बरसिंगसर, 250 मेगावाट की छबड़ा, 180 मेगावाट की आरएपीएस, 200 मेगा वाट की कोटा, व 135 मेगावाट की यूनिट बंद है।