पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउज्जैन/बड़नगर. शहर के बड़नगर के वृद्ध दंपती ने खुदकुशी कर ली। हादसे में बहू की मौत के बाद से दोनों दु:खी थे। बेटे से अक्सर यही कहते थे कि हमें कौन संभालेगा। इसी गम में बुधवार रात एक साथ जहर खा लिया। नगर के रेडिमेड कपड़ा कारोबारी रमेशचंद्र सोलंकी (70 वर्ष) और पत्नी रमाकांता बाई (68 साल) बुधवार रात को अचानक उल्टी करने लगे। तब बेटे विनोद को पता चला कि दोनों ने जहर खाया है। वह माता-पिता को रात 12.30 बजे उज्जैन जिला अस्पताल लेकर आया। यहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
13 महीने कोमा में रही थी बहू
- विनोद ने बताया, पत्नी सुनीता 28 अगस्त 2016 को बाइक से मेरे साथ उज्जैन से बड़नगर लौट रही थी। बस की टक्कर से सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे सिर में चोट लगी थी, जिससे वह कोमा में चली गई।
- इलाज के लिए केरल भी ले गए। 13 महीने तक इलाज करवाया। सितंबर 2017 में उसकी मौत हो गई। मेरे माता-पिता सुनीता को बेटी की तरह प्यार करते थे। उसकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा।
- वो अक्सर यही बात करते कि विनोद तेरे दोनों बच्चाें का क्या होगा और हमें इस बुढ़ापे में कौन संभालेगा। इसी सदमे में दोनों ने शायद इतना बड़ा कदम उठाया।
टेलरिंग से शुरुआत, प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में थी पहचान
रमेशचंद्र सोलंकी बड़नगर में प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने टेलरिंग से काम की शुरुआत की थी। पत्नी रमाकांता ने भी साथ दिया। दोनों मेहनत कर टेलरिंग की दुकान से ही रेडिमेड कपड़े के कारोबार तक पहुंचे थे। वर्तमान में पिता के साथ विनोद कपड़े की दुकान संभाल रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.