पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • RJD Has Not Presented Financial Report For The Year 2014 15. The Commission Said The Election Symbol Can Be Canceled If The Answer Is Not Received.

चुनाव आयोग ने आरजेडी को भेजा नोटिस, 20 दिनों के अंदर जवाब देने का आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. आरजेडी की तरफ से साल 2014-15 की वित्तीय रिपोर्ट पेश नहीं करने पर चुनाव आयोग ने पार्टी को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार हर पार्टी को वित्तीय वर्ष के अगले साल 31 अक्टूबर तक वार्षिक लेखा परीक्षा रिपोर्ट पेश करनी होती है। आरजेडी ने 31 अक्टूबर 2015 तक साल 2014-15 की वित्तीय रिपोर्ट पेश नहीं की है। 

 

20 दिनों के अंदर जवाब दे पार्टी: चुनाव आयोग

रिपोर्ट पेश नहीं करने पर चुनाव आयोग ने पार्टी को नोटिस जारी किया है और 20 दिनों के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि जवाब नहीं मिलने पर पार्टी का चुनाव चिन्ह भी रद्द किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आरजेडी के अब तक 8 बार स्मरण पत्र जारी किया गया है और साल 2014-15 का वित्तीय रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है लेकिन पार्टी की तरफ से अब तक रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। आयोग का कहना है कि नोटिस मिलने के 20 दिनों के अंदर पार्टी रिपोर्ट पेश करे नहीं तो आयोग बिना कोई सूचना दिए पार्टी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

खबरें और भी हैं...