पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झूले पर जम्प करते ही हाईटेंशन लाइन ने बच्चों को खींचा, 11 झुलसे, 1 बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर, यूपी। यूपी के शाहजहांपुर में आयोजित मेले में झूला झूल रहे बच्चे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे करंट से बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही SDM सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बच्चों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा दिया झूला...

 

- घटना थाना कटरा के थीलनगर मोहल्ले की है। यहां हर साल दादा मियां की मजार पर उर्स होता है। उर्स में बड़ी संख्या में आसपास के जिलों से लोग पहुंचते हैं। 
-बुधवार को उर्स के बाद मेला लगाया गया था। इसमें एक जम्पिंग झूला रखा गया था। इस पर 12 बच्चे झूल रहे थे। इसी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। झूला लगाने वाले ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यही लापरवाही बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुई।
-जैसे ही बच्चों ने एक साथ जम्प किया, तो हाईटेंशन लाइन ने झूला सहित उन्हें अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद बच्चे यहां-वहां गिरे।
-हादसे में 10 साल के अयान पुत्र राजू बेग निवासी शहाबाद जिला हरदोई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अयान अपनी नानी के घर आया हुआ था। जबकि 11 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। -हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई। लोग करंट से झुलसे बच्चों को लेकर कटरा सीएचसी दौड़े। वहां से बच्चों को जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
-हादसे की जानकारी लगते ही SDM तिलहर सत्यप्रिय सिंह, CO तिलहर एमएस रावत समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। 
-SDM सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।