तेज हवा से गिरा बिजली का पोल, नहीं हुआ हादसा
पिंजौर-नालागढ़ हाईवे के रेलवे फाटक पर बन रहे आरओबी के लिए बिजली विभाग की ओर से सड़क किनारे बिजली की तारें शिफ्ट करने के लिए दुकानों के आगे सीमेंट के पोल लगाए गए। बुधवार रात चली आंधी से ही सीमेंट का पोल टूटकर गिर गया। जिस समय पोल गिरा उस समय नीचे कोई नहीं था। उससे कुछ देर पहले ही दुकानदार दुकान में गया था। बिजली विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ग्रवेंसी कमेटी के पूर्व सदस्य गुरदेव सिंह लोहगढ़ ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से यह कैसा पोल लगाया गया है जो थोड़ी सी आंधी भी सहन नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि यहां पर लगे सीमेंट के पोल घटिया मैटीरियल से बने हुए हैं। आसपास लगे दूसरे पोल भी झुके हुए हैं उनके भी गिरने का खतरा बना हुआ है। अगर यह पोल किसी के ऊपर गिर जाता तो किसी की जान चली जाती।