पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Electricity Defaulters Above 10 Thousand Will Be Cut From Today

10 हजार से ऊपर के बकाएदारों की आज से काटी जाएगी बिजली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा सचिव और ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी एल. ख्यांगते के कड़े निर्देश के बाद राज्य के सभी सर्किल हरकत में आ गए हैं। रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने इसके लिए डिविजन वाइज टीम बनाई है।

बकाए की वसूली के लिए 12 मार्च से फिर अभियान तेज किया जाएगा। इसके लिए रांची सेंट्रल डिविजन में 14, कोकर डिविजन में 18, डोरंडा डिविजन में 14, न्यू कैपिटल डिविजन में 14, रांची पूर्वी में 18 और रांची पश्चिमी में 18 टीमों की तैनाती की गई है, जो इस अभियान को चलाएंगे। इसके तहत 4 से 6 महीने से बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, रांची में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब 12 हजार से ऊपर है। रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने एक बार फिर से ऐसे बकाएदारों से जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने की अपील की है।

{रांची सर्किल ने बनायी टीम

{रांची में हैं 12 हजार से ऊपर बकाएदार
खबरें और भी हैं...