पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेशाब से चार्ज हो रहा मोबाइल फोन, पोट्टी से भी पैदा होगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी पेशाब या बॉडी से निकला बाकी वेस्ट किसी काम आ सकता है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि आपके पेशाब और पोट्टी से बिजली बनना शुरू हो गई है। ये बिजली आपके छोटे-मोट काम जैसे मोबाइल या लैपटॉप चार्जिंग के लिए काफी होगी। जानें कैसे बनेगी बिजली...

 

- पेशाब को बिजली में बदलने के क्षेत्र में ब्रिटेन में जमकर काम चल रहा है। यहां साइंटिस्ट्स की टीम लगातार इसपर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। कुछ को तो इस काम में काफी हद तक सफलता भी मिली है।
साइंटिस्ट्स का मानना है कि बॉडी वेस्ट से अगर लगातार बिजली बनती है तो भविष्य के लिए इस बेहतर कुछ नहीं होगा। क्योंकि हमारे बॉडी वेस्ट कभी न खत्म होने वाल स्त्रोत बन जाएंगे।

 

बैक्टीरिया पैदा करेंगे बिजली
- अबतक साइंटिस्ट्स पेशाब के जरिए इतनी बिजली पैदा कर चुके हैं जिससे एक छोटा मोबाइल चार्ज किया जा चुका है। इसमें पेशाब के साथ कुछ बैक्टीरिया मिलाए जाते हैं जो बिजली उत्पन्न करते हैं। ब्रिस्टल रोबोटिक्स लेबोरेटरी के साइंटिस्ट्स के मुताबिक वेस्ट से बनी बिजली फ्री ऑफ कॉस्ट होगी।

 

एेसी है पूरी प्रोसेस

इस प्रोसेस में 'माइक्रोबायल फ्यूल सेल' का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक एनर्जी कन्वर्टर होता है। इस सेल में पेशाब से भरे एक कंटेनर में बैक्टीरिया को भी डाला जाता है, जो बिजली उत्पन्न करते हैं। हालांकि इस सेल की मदद से ज्यादा वोल्टेज उत्पन्न नहीं होता। 

 

बाथरूम में भी होगा इस्तेमाल

साइंटिस्ट्स का मानना है कि इस तकनीक के सफल होते ही भविष्य में इसका इस्तेमाल घरेलू बाथरूम में भी किया जा सकता है। इससे शॉवर्स, लाइटिंग, रेजर्स और मोबाइल फोन्स को चार्ज करने जितनी बिजली उत्पन्न हो जाएगी।