पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथियों ने बाबूरामडीह में दो घरों को तोड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तमाड़ | तमाड़ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थम नही रहा । शनिवार की रात भी बाबूरामडीह गांव में आधे दर्जन मकानों को ध्वस्त कर चावल व धान चट किया। जानकारी के अनुसार रात करीब तीन बजे चार-पांच जंगली हाथी गांव आ धमके और सर्वप्रथम शशोधर गोंझु के घर का दरवाजा समेत छत तोड़ करीब चार क्विंटल चावल खिंच निकाला और आंगन में आराम से डकार गये। इसके बाद अजीत कुमार महतो, जगत महतो, सामराय महतो आदि लोगों के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचाया। इस बीच गांव में अफरा तफरी मची । अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों के छत पर शरण लेकर राते काटी। इधर, वन विभाग की ओर से हाथियों का भगाने का लगातार किया जा रहा प्रयास भी कारगर दिख रहा ।
खबरें और भी हैं...