जरिया टेगारिया में हाथियों ने फसल रौंदी
बेड़ो| बेड़ो प्रखंड व वन क्षेत्र के जरिया टेगारिया गांव में शुक्रवार की रात्रि लगभग 7.30 बजे जंगली हाथियों ने खेतों में उत्पात मचाते हुए वहां लगी गेहूं की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर डाला। गांव के गदुंवा उरांव के अनुसार उनके 60 डिसमिल खेत में लगे गेहूं को हाथियों ने रौंद डाला। किसान ने बताया कि अपने फसलों की रक्षा के लिए पहरेदारी करते हैं। लेकिन शुक्रवार की रात बिजली के कटने से गांव में अंधेरा छा गया। इसी वक्त जंगली हाथी आये और फसलों को खा कर व रौंद कर बर्बाद कर जंगल के ओर चले गये। किसान ने सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है।