पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइकर की जान बचाई, तो सामने से आ गई खुद की मौत, 1 घंटे कार में फंसी रही बॉडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कानपुर, यूपी। शुक्रवार को यहां कार और ट्रक के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि नाती बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकराई थी। करीब एक घंटे कार में फंसी रही बुजुर्ग की लाश...


-हादसा बिधनू थाना क्षेत्र स्थित सभुआ के पास हुआ। कार कानपुर से घाटमपुर की तरफ जा रही थी, जबकि अपोजिट साइड से ट्रक आ रहा था। 
-थाना प्रभारी संजू सिंह चौहान के मुताबिक, लखनऊ के रहने वाले मुन्ना शुक्ला का घाटमपुर स्थित जमालपुर में पैतृक घर है। शुक्रवार को वे नाती आयुष के साथ कार से गांव जा रहे थे। कार आयुष ड्राइव कर रहा था। हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आयुष को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। 
-हादसा ट्रक को ओवरटेक करने वाली बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ। अचानक बाइक सामने आने पर आयुष ने उसे बचाने की कोशिश की, तभी सामने से ट्रक आ गया।
-हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि बुजुर्ग सीट पर बैठे हैं। लोगों को लगा कि वे जिंदा होंगे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। उनके कमर के निचले हिस्से पर कार की बोनट के पार्ट्स धंस गए थे।