पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउज्जैन. प्रदेश के गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह बुधवार को दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उनके सेंडल की सुरक्षा के लिए उनके स्टाफ का एक कर्मचारी कोटितीर्थ कुंड के पास एक घंटे तक तैनात रहा। दर्शन के बाद जब मंत्री वापस अाए और सेंडल पहने, तब तक स्टाफकर्मी वहां डटा रहा।
सिंधिया के लिए लाना पड़ी थी नई चप्पल
बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 मई को महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उनके सेंडल चोरी हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताबड़तोड़ नई चप्पल की व्यवस्था की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.