पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीरामचरित मानस पाठ का कलश यात्रा के साथ समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांगो में त्रिदिवसीय मानस पाठ में आरती और प्रवचन करते भक्त।

तमाड़ | जंगली हाथी प्रभावित गांगो गाव के ही दूसरे टोले में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस यज्ञ दहशत के बीच गुरुवार को समापन हो गया। आयोजन के मुख्य पुजारी व प्रवचन कर्ता रामनाथ पांडा ने यज्ञ की आहुति दी। समापन के पूर्व भक्तिमति महिलाओं की विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री राम, जय श्रीराम जय जय राम के मंत्र का उदघोष करती महिलाओं ने डेढ़ किलो मीटर पैदल मार्च किया और यज्ञस्थल पर पहुंचकर मर्यादापुरूषोत्तम का श्रद्धा पूर्वक पवित्र जल अर्पण किया। तीन दिवसीय मानस पाठ के दौरान स्थानीय स्तर के मानस विशेषज्ञ द्वारा प्रवचन पर धार्मिक भजन प्रस्तुत कर श्रोता बंधुओं को झूमने पर मजबूर किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रामनाथ पांडा के अलावे मनोज कुमार महतो, गोबिंद महतो का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...