पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब शूज बताएंगे रास्ता, इशारों से चलेगी व्हीलचेयर और मोबाइल से कंट्रोल होगा कैमरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. व्हीलचेयर चलाने के लिए ना तो किसी बटन की जरूरत होगी और ना ही किसी की मदद की। मोबाइल को जिस दिशा में घुमाएंगे उसी दिशा में व्हीलचेयर घूम जाएगी। स्पेशली एबल्ड लोगों के लिए ये सुविधा लेकर आई है पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की टीम। अपने कुछ नजदीकियों को देखकर उनको एक ऐसा घर बनाने का आइडिया आया जिसमें ऑटोमेशन की एफिशिएंसी ज्यादा से ज्यादा हो और सिक्योरिटी भी पूरी रहे।

- यह मॉडल पेक के ओपन हाउस में डिस्प्ले के लिए रखा गया है। कुल 26 मॉडल इसमें डिस्प्ले किए गए।

- पलक जैन, अश्मित, पूनम, जतिन और मुकुल ने मिलकर ऑन योर टिप्स एप तैयार किया। यह पूरा सिस्टम लगभग आठ हजार रुपए में घर में लग सकता है। 

 

बिना रिमोट के उड़ेगा ड्रोन

 

- नवजीत सिंह और वैभव तिलक ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो बिना रिमोट के भी उड़ सकेगा। इसे कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा और इसकी प्रोग्रामिंग होगी।

- उसमें जो रास्ता भरा जाएगा, उसी पर जाकर वापस आ जाएगा। हालांकि इसको रिमोट के साथ भी कंट्रोल करना संभव है।

- यह ड्रोन खासतौर पर उन्होंने जासूसी या मुसीबत के समय को ध्यान में रखकर बनाया है ताकि जहां इंसान नहीं पहुंच सकते वहां पर भी निगरानी हो सके।

 

 

हेलमेट पहनने के बाद ही शुरू होगी बाइक

 

- सिमर दीप कौर, सुरेश्वरी, अमनदीप सिंह और अभिषेक पांडे ने एक ऐसा स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है जिसको पहनने के बाद ही बाइक शुरू हो सकेगी।

- इसमें ऐसे सेंसर लगाए गए हैं कि यदि आपने तयशुदा सीमा से अधिक शराब पी होगी तो बाइक स्टार्ट नहीं होगी। यह हेलमेट एक हजार में बाजार में मिलेगा।

- अगर आपको बाइक की मोडिफिकेशन करवानी है तो इसके लिए भी आपको बस 2 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे।