पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पॉकेट से इंजीनियर और कर्मचारियों ने खरीदी 50 हजार एलईडी, आदिवासी क्षेत्रों में बांटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने बिजली बचत के लिए करीब 50 हजार एलईडी की खरीददारी की है। खास बात यह है कि इंजीनियर एवं कर्मचारी इन एलईडी का उपयोग खुद नहीं करेंगे, बल्कि ट्रायबल एरिया में बांटेंगे  जहां एलईडी का उपयोग अभी नहीं के बराबर हो रहा है। ऐसे इलाकों के लिए बल्ब मुक्त, एलईडी युक्त अभियान की शुरुआत की गई है।

 

- डिस्कॉम के एमडी बीएम भामू ने प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि के आंतरिक क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था क समीक्षा की तो पाया कि अधिकांश परिवारों की ओर से बड़े और सामान्य बल्ब काम में लिए जाते हैं। इसके बाद करीब 20 दिन पहले एमडी बीएम भामू ने खुद ने 5100 रुपए की एलईडी खरीदी और इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से अाह्वान किया कि वे भी पिछड़े हुए उपभोक्ताओं के लिए अपनी इच्छानुसार एलईडी की खरीद करे। डिस्कॉम क्षेत्र के प्रत्येक जिले में इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने एलईडी की खरीददारी की। 

- जेईएन और तकनीकी कर्मचारी पेट्रोलिंग और मीटर रीडिंग सहित अन्य फील्ड कार्य के दौरान अपने हाथों से बल्ब उतारकर एलईडी लगाएंगे। उपभोक्ताओं को एलईडी से बिजली बचत की जानकारी देंगे।

 

 

खबरें और भी हैं...