पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां की मौत के सदमे में इंजीनियर बेटे ने की आत्महत्या, सह न पाया मां से दूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सुखेर थाना क्षेत्र रॉयल ट्यूलिप अपार्टमेंट में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगा ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह दो महीने से मां की मौत से सदमे में था। थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि आंध्रप्रदेश के रेपाले हाल रॉयल ट्यूलिप अपार्टमेंट निवासी चेनू लक्ष्मी चंदन पुत्र रामाराम उदयपुर की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

ये है पूरा मामला...

 

- चेनू और उसके साथ विष्णु ने शनिवार रात साथ खाना खाया और अपने-अपने फ्लैट में जाकर सो गए।

- सुबह विष्णु ने चेनू के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। देर तक नहीं खोलने पर भीड़ जुट गई।

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया। इत्तला पर चेनू का बड़ा भाई भी आया।

- उसने बताया कि दो महीने पहले मां की मौत हो गई थी। तब से चेनू तनाव में था। 

- किसी पर भी मौत के कारण की शंका नहीं जाहिर की गई है। 

- पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन काे सौंपा। 

खबरें और भी हैं...