पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को सजा सुनाए जाने के दौरान 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में 8 पोस्टर जारी करने के बाद अब एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सभी फरार आरोपियों का नाम, उनकी फोटो, ईनामी राशि दी गई है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वीडियो में बताया गया है कि आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। अभी पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी 5 लाख का इनामी डॉ आदित्य इंसां का वीडियो और जारी किया जाएगा। पांच राज्यों में लगाए जा रहे पोस्टर...
- पुलिस ने कुछ दिन पहले ही इन सभी के पोस्टर जारी किए थे। यह करीब एक हजार पोस्टर हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस कोर्ट में इन आरोपियों को भगौड़ा घोषित कराने की अपील भी करेगी।
जानिए... किस पर है कितना इनाम
- बता दें कि पुलिस शुरू से इनकी तलाश कर रही है लेकिन ये आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। सबसे ज्यादा 5 लाख की इनाम राशि मुख्य आरोपी आदित्य इंसां पर है। जबकि इसके अलावा नवीन उर्फ गोबीराम, जसबीर सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपए का इनाम पुलिस ने रखा हुआ है। फूल कुमार, अमरीक सिंह, गुलाब सिंह और अभिजीत शंकर भगत पर एक-एक
लाख रुपए का इनाम है।
49 में से 36 हो चुके गिरफ्तार
- पुलिस की लिस्ट में इस दंगे में 49 आरोपियों के नाम हैं। पुलिस इनमें से 36 को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी 13 बाकी हैं, इनमें 8 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता पर है।
- पंचकूला एसीपी अर्शदीप का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लए वीडियो की मदद ली जाएगी। जो भी इनके बारे में सूचना देगा उसे इनाम मिलेगा और नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.