पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hema Malini Daughter Esha Deol Celebrate First Mothers Day With Six Month Old Child Radhya

हेमा मालिनी की नातिन ने सेलिब्रेट किया पहला मदर्स डे, मम्मी ईशा ने कटवाया केक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. एक्ट्रेस हेमा मालिनी की नातिन और ईशा देओल की बेटी राध्या 6 की हो चुकी है। हाल ही में ईशा ने बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान राध्या के साथ ईशा केक काटती नजर आईं। साथ में ईशा की और भी फ्रेंड्स अपने बच्चों के साथ थीं। सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ईशा के पति भरत ने लिखा, “Esha’s 1st Mother’s Day with all the mommies and babies in the house!!! #radhyatakhtani”। बता दें, राध्या का जन्म 23 अक्टूबर, 2017 को हुआ था। जून 2012 में ईशा ने बिजनेसमैन से की शादी...

 


- बता दें कि ईशा देओल ने 29 जून, 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी।
- ईशा को 2002 में आई उनकी डेब्यू मूवी 'कोई मेरे दिल से पूछे' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनका करियर संवर नहीं सका। 
- हेमा जहां आज भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को लुभा रही हैं, वहीं ईशा का करियर महज 25 फिल्मों के आस-पास सिमट कर रह गया। 
- ईशा आखिरी बार 2015 में आई हिंदी फिल्म 'किल देम यंग' में नजर आई थीं।


कौन हैं भरत तख्तानी
- भरत तख्तानी बांद्रा बेस्ड बिजनेसमैन हैं। सिंधी फैमिली में जन्मे भरत के पिता विजय तख्तानी खुद भी बिजनेसमैन हैं। 
- भरत के छोटे भाई बोस्टन (अमेरिका) में रहते हैं। वे फिलहाल अपने रिलेटिव्स के साथ आरजी बंगले प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं।

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें ईशा देओल की बेटी राध्या की PHOTOS...

 

खबरें और भी हैं...