- Hindi News
- National
- Ranchi News Evaluation Of Copy Of Bired Examination From 17 Result In Last Week Of April
17 से बाेर्ड परीक्षा की काॅपी का मूल्यांकन, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट
माध्यमिक और इंटर की परीक्षा संपन्न हो गई। अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बारी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इसके लिए कुल 7 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मैट्रिक के चार अाैर इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू हाे जाएगा। मूल्यांकन कार्य को करीब 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की नजर में हाेगी। जैक इस बार परीक्षा परिणाम भी समय पर जारी कर देगा। बाेर्ड ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। एेसे में मूल्यांकन कार्य काे समय पर पूरा कराना हाेगा। हालांकि, जिस प्रकार से इस बार जैक ने बाेर्ड परीक्षा काे समय पर संपन्न कराया है, उससे स्पष्ट है कि बाेर्ड अपने लक्ष्य काे प्राप्त कर लेगा।