प्रभु चरणों में हर प्रकार का दुख हरण होता है
कुराली | श्री सोमेश्वरानंद कुटिया में स्वामी सुमेश्वरानंद महाराज के
निर्माण दिवस का आयोजन वासुदेवा नंद महाराज की अगुवाई में किया
गया, जिसमें डेराबाबा गोसांइआणा के महंत एंव जूना अखाड़ा के थानापति धनराज गिर महाराज, कैलर शिवमंदिर के संचालक मेघानंद जी महाराज ने शिरकत की। सुबह के समय श्री रामायण जी के पाठ का भोग पंडित संतोष शास्त्री, सत्यम शास्त्री की ओर से डाला गया। इस मौके पर महिला कीर्तन मंडली ने बिना गर्ग, सुनीता शर्मा की अगुवाई में प्रभु का गुणगान किया।